Hanuman Chalisa

WhatsApp यूजर को बड़ा फायदा, Open AI से जुड़ा बड़ा अपडेट मिला

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (18:59 IST)
WhatsApp के जरिए अपने एआई टूल चैटजीपीटी तक पहुंच देने वाले अपडेट की घोषणा की। ओपनएआई के इस अपडेट में एक नया फीचर शामिल है जो उपयोगकर्ताओं को लोकप्रिय मैसेजिंग मंच व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश का इस्तेमाल कर चैटजीपीटी से बात करने और उससे लिखित रूप में जवाब पाने की अनुमति देगा। इन अपडेट को भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को जारी कर दिया गया है। ओपनएआई के मुताबिक, इस अपडेट से भारत जैसे देशों में अधिक उपयोगकर्ताओं को चैटजीपीटी मॉडल तक पहुंच हासिल करने में आसानी होगी।
 
बुधवार को ओपनएआई उपयोगकर्ताओं के लिए व्हाट्सएप पर प्लस, फ्री या प्रो मॉडल पर चैटजीपीटी खाते को अधिक उपयोग के लिए जोड़ने की क्षमता भी शुरू कर रहा है। इसे वैश्विक स्तर पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू किया जाएगा।   
 
एआई विकास पर लंबे समय से अरबों डॉलर निवेश करने वाली अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों को इससे तगड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। एआई चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया को बीते सोमवार एक ही दिन में अपने बाजार पूंजीकरण में 590 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ।
ALSO READ: AI Summit : एआई के कारण नहीं जाएंगी नौकरियां, PM मोदी ने बताया कारण, खतरे को लेकर किया आगाह
पिछले हफ्ते भारत ने एआई क्षेत्र में अपना खुद का ‘आधारभूत मॉडल’ बनाने की योजना घोषित की थी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि भारत सस्ती कीमत पर अपना खुद का सुरक्षित और सुरक्षित स्वदेशी एआई मॉडल पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मंच : चैटजीपीटी भारत में जानकारी खोजने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला एआई मंच है। ऑनलाइन सर्वे फर्म लोकल सर्किल्स के अनुसार 40 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे जानकारी हासिल करने के लिए एआई मंच की तुलना में गूगल और अन्य सर्च इंजनों को अधिक पसंद करते हैं। यह सर्वे 11 अगस्त, 2024 से एक फरवरी, 2025 के बीच हुआ। इसमें भारत के 309 जिलों के 92,000 से अधिक लोगों से रायशुमारी की गई। जानकारी पाने के लिए किस एआई मंच का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, इस सवाल के जवाब में 15,377 उत्तरदाताओं में 28 प्रतिशत ने कहा कि वे चैटजीपीटी का उपयोग करते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

अगला लेख