ganesh chaturthi

अब चेहरे और Touch ID से Whatsapp को कर सकेंगे लॉक... रोल आउट हुआ फीचर

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (14:04 IST)
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने iOS प्लेटफॉर्म पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का सपोर्ट दे दिया है। इससे यूजर को Face ID य Touch ID के जरिए ऐप लॉक करने की सुविधा मिल सकेगी। यह फीचर प्रति चैट आधार पर काम नहीं करेगी। खबरों के अनुसार इस फीचर को इनेबल करने से यूजर्स के निजी WhatsApp मैसेजेज को Face ID य Touch ID के जरिए लॉक किया जा सकेगा। यह फीचर WhatsApp के 2.19.20 वर्जन के साथ रोलआउट किया गया है।
 
ऐसे होगा फीचर का इस्तेमाल : इसके लिए सबसे पहले iOS यूजर्स को WhatsApp के 2.19.20 वर्जन को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स में जाकर अकाउंट पर जाना होगा। अब प्राइवेसी पर टेप कर Screen Lock को ऑन करना पड़ेगा। हालांकि यूजर्स पहले की ही तरह लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन से मैसेज का जवाब दे सकेंगे। साथ ही बिना किसी ऑथेंटिकेशन के ही WhatsApp कॉल्स का जवाब भी दे सकेंगे।
 
WhatsApp ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है। इसमें स्टीकर्स के पूरे पैक में से यूजर्स एक सिंगल स्टीकर डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि यह अभी एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.19.33 के लिए ही उपलब्ध है। इससे पहले तक WhatsApp यूजर्स को एक स्टीकर के चलते पूरा पैक डाउनलोड करना होता था, लेकिन अब नए अपडेट से यूजर्स को पूरे पैक में से एक स्टीकर को डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख