Daily Horoscope
✕

WhatsApp में आया नया फीचर, अब कोई नहीं कर सकेगा आपकी प्राइवेसी में घुसपैठ

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2023 (14:04 IST)
सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च करता है। अब वह यूजर्स की सुरक्षा को देखते हुए अपना नया फीचर डेवलप कर रहा है। यह फीचर व्हाट्सएप के प्लेटफॉर्म पर स्पैम को रोकने के साथ-साथ अजनबियों से घुसपैठ करने वाले कॉल के खिलाफ यूजर्स की रक्षा करने का एक हिस्सा है।  
 
WABetaInfo के अनुसार नया फीचर अभी Android के लिए WhatsApp बीटा पर डेवलप किया जा रहा है। यह फीचर काफी ज्यादा फायदे मंद शामिल होगा। खबरों के अनुसार यूजर्स ऐप सेटिंग्स में स्थित टॉगल पाएंगे और एक बार सपोर्ट हो जाने के बाद अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल म्यूट हो जाएंगे, लेकिन फिर भी उन्हें कॉल लिस्ट और अधिसूचना केंद्र में दिखाया जाएगा। 
 
एक बार रिलीज होने के बाद यूजर्स ऐप सेटिंग में जाकर 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' फीचर को ऑन कर सकेंगे। एक बार सक्षम होने पर, अज्ञात नंबरों से आने वाली सभी कॉल्स साइलेंट हो जाएंगी। 
 
हालांकि नोटिफिकेशन बार में यूजर्स को अभी भी कॉल्स के बारे में नोटिफिकेशन मिलेगा। इस तरह, स्पैम कॉल से बचने के लिए व्हाट्सएप पर सभी नोटिफिकेशन या कॉल को म्यूट करने की आवश्यकता नहीं है।
 
WhatsApp एक और फीचर पर भी काम कर रहा है जो यूजर्स को अपने व्हाट्सएप एप स्क्रीन को विभाजित करने की अनुमति देगा। नए स्प्लिट स्क्रीन मोड के साथ यूजर्स एक साथ दो विंडो यानी चैट लिस्ट, चैट विंडो, कॉल या स्टेटस टैब देख सकेंगे। इससे यूजर्स एक ही समय में WhatsApp के दो अलग-अलग सेक्शन को साथ-साथ देख और उपयोग कर सकेंगे।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख