Hanuman Chalisa
✕

WhatsApp ने प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर किया बड़ा बदलाव, यूजर्स को अब इस तरह मिलेगा अलर्ट

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (16:53 IST)
WhatsApp जल्द ही एक बैनर के जरिए यूजर्स को अपने टर्म्स ऑफ सर्विसेज और प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में जानकारी देगा। हाल ही में WhatsApp की प्राइवेट पॉलिसी को लेकर खूब घमासान मचा था। 
ALSO READ: Realme Narzo 30 सीरीज में ला रही है सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, 24 फरवरी को भारत में हो सकते हैं लांच
WhatsApp ने ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में यूजर्स को चैट विंडो के ऊपर एक बैनर दिखाया जाएगा। इसमें कंपनी के अपेडेटेड पॉलिसी को रिव्यू करने का ऑप्शन दिया जाएगा। इसके तहत यूजर्स को रिव्यू कर अपडेट्स को स्वीकार करना होगा, तभी वे WhatsApp का प्रयोग जारी रख सकेंगे यानी कि यूजर्स को WhatsApp की अपेडेटेड पॉलिसी को मानना ही होगा अगर वे इसे लगातार यूज करते रहना चाहते हैं।
 
WhatsApp की अपडेटेड पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होनी थी लेकिन प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के चलते इसका विरोध होने लगा। कई यूजर्स टेलीग्राम और सिग्नल जैसे अन्य सोशल मैसेजिंग ऐप्स की तरफ शिफ्ट होने लगे। ऐसे में WhatsApp ने 8 फरवरी की डेडलाइन को आगे बढ़ाकर 15 मई कर दिया।
 
ALSO READ: Motorola ने लांच किया 8000 से कम कीमत वाला Moto E7 Power, धमाकेदार फीचर्स
 
डेडलाइन अर्थ है कि 15 मई तक WhatsApp की अपडेटेड पॉलिसी को स्वीकार कर लेना है, नहीं तो इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि ब्लॉगपोस्ट के जरिए WhatsApp ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह यूजर्स को अपने अपडेटेड पॉलिसी की जानकारी देगा।
 
अगले कुछ हफ्ते में यूजर्स को चैट विंडो पर एक बैनर के जरिए नई पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जाएगी कि यह कैसे बदलाव लाएगी और यह किस तरह से यूजर्स की जानकारियां इकट्ठी करेगी.
 
ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि सोशल मैसेजिंग ऐप किस तरह से अपने यूजर्स से टर्म्स ऑफ सर्विसेज और प्राइवेसी पॉलिसी के रिव्यू के लिए पूछेगी, इसे लेकर WhatsApp ने अपने ब्लॉग में कहा है कि आम चैटिंग या बिजनेस शॉपिंग के लिए नई तरीके बना रही है और यह पूरी तरह से वैकल्पिक होगा।

WhatsApp ने जोर देकर कहा कि पर्सनल मैसेजेज पूरी तरह से एंड-टू-एंड इंक्रिप्टेड रहेंगे यानी कि WhatsApp भी उन्हें न तो पढ़ सकता है और न ही सुन सकता है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल का छात्र हित में बड़ा फैसला: अब अंकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

इंदौर में RSS की कार्यकारी मंडल बैठक शुरू, मोहन भागवत ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख