Hanuman Chalisa

Whatsapp में आने वाला है साल का सबसे बड़ा अपडेट, सेटिंग के साथ बदलेगी डिजाइन

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (10:50 IST)
सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप Whatsapp में बड़ा बदलाव होने वाला है। पिछले दिनों कंपनी ने ढेर सारे नए फीचर्स दिए थे। खबरों के अनुसार अब इसके पूरे डिजाइन में बदलाव होने वाला है। इसके बाद यह पूरी तरह से बदल जाएगा और पहले से आकर्षक हो जाएगा।
 
अब कंपनी साल का सबसे बड़ा अपडेट लेकर आ रही है जो व्हाट्सएप को पूरी तरह से बदलकर रख देगा।Whatsapp का नया डिजाइन जल्द आने वाला है। WaBetaInfo की खबर के मुताबिक Whatsapp ने अपने बीटा वर्जन के लिए नया डिजाइन अपलब्ध करवाया है। Redesigned WhatsApp में कईं बदलाव होंगे जिनमें सेटिंग के अलावा इसका लुक भी शामिल है।
ALSO READ: Whatsapp आपको इनाम में देगा 1 करोड़ 80 लाख रुपए, बस करना पड़ेगा यह काम...
एक तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें Whatsappके सेटिंग ऑप्शन में काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। पहले यह बेहद साधारण था लेकिन अब यह आईकॉन्स के साथ आएगा। सारे ऑप्शन्स भी पहले से शानदार दिखने वाले हैं।
 
सेटिंग में हुआ खास बदलवा : सेटिंग जो बदलाव हुए हैं उनमें सबसे खास बात यह है कि पहले यहां अकाउंट, चैट, नोटिफिकेशन, डेटा एंड स्टोरेज जैसे विकल्प ही नजर आते थे लेकिन अब इनके साथ ही कुछ सब कैटेगरीज भी दी जा रही हैं। यह ऑप्शन्स पहले मेन मेन्यू में नजर आते थे, लेकिन अब यह सभी सेटिंग के पहले पेज पर ही दिखाई देंगे।
ALSO READ: ऐसे सुरक्षित होगा आपका WhatsApp, आ रहा है धमाकेदार सिक्योरिटी फीचर...
ये नए फीचर्स हुए एड : नए अपडेट में चैट के नीचे वॉलपेपर, चैट बैकअप, चैट हिस्ट्री के आईकॉन के अलावा हेल्प के नीचे FAQ, Contact Us, Terms and Privacy Policy, App Info के सिम्बल भी जोड़े गए हैं। यूजर की प्रोफाइल को लेकर भी बदलाव किया गया है। नए डिजाइन जब यूजर अपनी प्रोफाइल पर जाएगा तो Name, About और Phone की कैटेगरी अलग से लिखी हुई दिखाई देगी। देखना यह कि Whatsapp का यह नया कलेवर यूजर्स को कितना पसंद आता है।

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

अगला लेख