suvichar

WhatsApp में ग्रुप में बार-बार नोटिफिकेशंस से हमेशा के लिए मिल सकेगी निजात, नया फीचर

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (16:32 IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कई बार WhatsApp यूजर्स नोटिफिकेशंस से परेशान हो जाते हैं। यूजर्स की इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp नया फीचर ला रहा है। इस फीचर के आ जाने के बाद यूजर्स नोटिफिकेशंस को हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे।  
 
WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड वर्जन 2.20.197.3 में नया mute always ऑप्शन दिखाई दिया है। खबरों के अनुसार अब WhatsApp ग्रुप नोटिफिकेशंस म्यूट करने पर यूजर्स को One Year के ऑप्शन की जगह Always का विकल्प मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स खुद सेटिंग नहीं चेंज करेंगे तब तक WhatsApp नोटिफिकेशंस म्यूट रखेगा।
 
इससे पूर्व whatsApp के यूजर्स किसी ग्रुप के नोटिफिकेशंस को एक साल के लिए म्यूट रख सकते थे। अब इसमें Always का ऑप्शन मिलेगा। ये फीचर उन लोगों के लिए खासा उपयोगी है, जो किसी ग्रुप में जुड़े गए हैं और चाह कर भी ग्रुप को छोड़ नहीं सकते हैं। यूजर्स कभी भी इन ग्रुप्स के चैट और मैसेज देख सकते हैं और म्यूट होने पर हर मैसेज आते ही यूजर्स को उसका नोटिफिकेशन नहीं दिया जाता।
 
रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर वॉट्सऐप के बीटा वर्जन में मिल रहा है और सभी यूजर्स को सेटिंग्स में नहीं दिखाई देगा। बीटा यूजर्स अपने ऐप को प्ले स्टोर पर अपडेट कर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त WhatsApp 'मल्टी डिवाइस सपोर्ट' भी यूजर्स के लिए पेश करेगा। इससे एक ही नंबर से अलग-अलग डिवाइसेज में WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख