Hanuman Chalisa
✕

क्या आपको पता है व्हाट्‍सएप में जुड़े ये तीन नए फीचर्स

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (15:14 IST)
नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने नया अपडेट जारी किया है। इसमें किसी भी फॉर्मेट की फाइल शेयर करना, फोटो बंडल और टेक्सट फॉर्मेट शामिल हैं। इससे पहले इन्हें पहले केवल बीटा वर्जन के लिए ही जारी किया गया है, लेकिन अब इन अपडेट को एंड्रायड यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। आईओएस के बारे में जारी करने की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। जानते हैं इन फीचर्स के बारे में। 
 
टेक्स्ट फॉर्मेट :  इससे पहले कंपनी ने चैट का टेक्स्ट फॉर्मेट अपडेट किया था। इसके तहत शब्दों को बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिक किया जा सकता था, लेकिन अब इसके लिए भी एक नया अपडेट दिया गया है। अब चैट के दौरान बिना साइन का इस्तेमाल किए शब्दों को बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें शब्द को सेलेक्ट करना होगा। फिर जहां कट, कॉपी और पेस्ट का ऑप्शन आता है, उसके बराबर में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। यहां आपको बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिक कर पाएंगे।
 
शेयर कर सकेंगे किसी भी फार्मेट की फाइल : पिछले साल कंपनी ने केवल पीडीएफ फाइल्स शेयर करने का सपोर्ट जारी किया था, लेकिन अब यूजर्स किसी भी फॉर्मेट की फाइल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे। व्हाट्सएप वेबसाइट के मुताबिक यूजर्स 100 एमबी तक की फाइल ही शेयर कर पाएंगे। खबर है कि आईफोन यूजर्स इससे बड़ी फाइल्स भी शेयर कर सकेंगे।
 
फोटो बंडल फीचर : अब आम एंड्रायड यूजर्स फोटो बंडल फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फीचर के तहत यूजर्स के पास एक से ज्यादा फोटो को सेंड या रीसीव करने पर बंडलिंग दिखाई देगी। यानी फोटोज अलग-अलग न आकर बंडल के तौर पर नजर आएंगी।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख