Daily Horoscope
✕

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा की आज शाम बैठक

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (14:58 IST)
नई दिल्ली। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज सोमवार शाम को होगी जिसमें उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। भाजपा संसदीय बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि बैठक सोमवार शाम को होगी। बैठक राष्ट्रपति पद के लिए मतदान समाप्त होने के बाद होने की संभावना है।
 
बहरहाल, कांग्रेस समेत 18 विपक्षी दलों के गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 5 अगस्त को होगा। इस पद के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचक कॉलेज में 790 सदस्य हैं जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं।
 
सत्तारूढ़ गठबंधन को निर्वाचक कॉलेज में जबर्दस्त बहुमत हासिल है। भाजपा सूत्रों ने विश्वास व्यक्त किया है कि 790 सदस्यों में से उसके उम्मीदवार को 500 से अधिक वोट प्राप्त होंगे। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख