ramcharitmanas
✕

आपके WhatsApp ग्रुप पर भी लग सकती है सेंध, Google से किया जा सकता है सर्च

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (17:12 IST)
आपका WhatsApp ग्रुप भी सुरक्षित नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार  Google, WhatsApp ग्रुप्स के प्राइवेट लिंक्स को इंडेक्स कर रहा है। इससे कोई भी व्यक्ति Google सर्च के जरिए इन ग्रुप्स में जुड़ सकता है। हालांकि Google इस पर रोक लगाने के लिए कोशिश कर रहा है।
 
Motherboard में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ग्रुप चैट्स के इनवीटेशन लिंक Google द्वारा इंडेक्स किए जा रहे हैं। Motherboard की टीम ने Google सर्च रिजल्ट का इस्तेमाल कर कुछ ग्रुप्स की खोज की थी। साथ ही UN द्वारा मान्यता प्राप्त गैर सरकारी संगठन के तौर पर इन्होंने एक ग्रुप ज्वाइन भी किया था। इसमें इनके पास ग्रुप में मौजूद सभी यूजर्स के फोन नंबर और नाम का एक्सेस आ गया था। 
 
WhatsApp के रिवर्स इंजीनियर जेन वॉन्ग ने बताया है कि Google के पास उपरोक्त मामले के 4,70,000 रिजल्ट्‍स हैं। इसमें WhatsApp ग्रुप्स के इनवाइट लिंक मौजूद हैं।
 
जॉर्डन विल्डन नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी भी दी थी। जॉर्डन लिखा था कि अगर आप सोचते हैं कि आपका WhatsApp ग्रुप सुरक्षित है तो ऐसा नहीं है।
अभी तक किसी WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए एडमिन परमिशन देता है या फिर इनवाइट लिंक से किसी भी व्यक्ति को ग्रुप्स में जोड़ा जा सकता है। 
 
कमी उजागर होने के बाद Google हरकत में आया और उसके एक प्रवक्ता ने जवाब दिया कि WhatsApp के ग्रुप एडमिन किसी भी व्हाट्सएप यूजर को सिर्फ एक लिंक शेयर कर जुड़ने के लिए निमंत्रण दे सकते हैं। 
 
गूगल के अधिकारी ने कहा है कि इस तरह के सर्च इंचन ओपन वेब से पेज की लिस्ट गूगल तैयार कर लेता है। ये बिलकुल उसी तरह है जैसे एक वेबसाइट URL की इजाजत देती है ताकि सार्वजनिक लिस्टेड किया जा सके।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख