Daily Horoscope
✕

प्रधानमंत्री किसान योजना को 1 साल हुआ पूरा, सरकार बांट चुकी है 50,850 करोड़ रुपए

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (16:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों के बीच अभी तक 50,850 करोड़ रुपए का वितरण किया गया है।

इस योजना के 24 फरवरी को एक साल पूरे होने वाले हैं। कृषि मंत्रालय ने इससे पहले योजना से जुड़ी जानकारियां साझा की हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश में गोरखपुर में पिछले साल 24 फरवरी को इस योजना की औपचारिक शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में 6 हजार रुपए की मदद मिलती है।
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 24 फरवरी 2020 को एक साल होने वाले हैं।
 
बयान में कहा गया कि देशभर में किसानों के परिवार को आय में मदद करने के लिए तथा उन्हें कृषि कार्यों समेत घरेलू खर्च में सक्षम बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार अभी तक 50,850 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का वितरण कर चुकी है।
 
कृषि गणना 2015-16 के आकलन के अनुसार इस योजना में 14 करोड़ किसानों को लाभ मिल सकता है। इस साल 20 फरवरी तक 8.46 करोड़ किसानों को योजना की राशि मिल चुकी है।
 
यह योजना दिसंबर 2018 से लागू है। लाभार्थियों की पहचान करने की समय-सीमा 1 फरवरी 2019 रखी गई थी। यह काम राज्य सरकारों के जिम्मे था।
 
इस योजना के तहत शुरुआत में सिर्फ उन छोटे किसानों को लाभ मिलना था, जिनके पास दो एकड़ या इससे कम खेत हैं। हालांकि बाद में इसका सभी छोटे बड़े किसानों को इसका पात्र बना दिया गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख