sundarkand
✕

क्या Whatsapp पर सुरक्षित है आपका डेटा?

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (13:08 IST)
फेसबुक पर डेटा लीक की खबरों के बाद सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्‍सएप की विश्वनीयता पर भी प्रश्न उठने लगे हैं। व्हाट्‍सएप ने उन रिपोट्‍स को खारिज किया है जिसमें कहा गया है कि कंपनी व्यक्तिगत जानकारियों को ट्रैक करती है। बता दें कि व्हाट्‍सएप भी फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी है।

व्हाट्‍सएप ने कहा कि वह केवल थोड़ी जानकारी इकट्ठा करता है और हर मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होता है। व्हाट्‍सएप की ओर से यह जवाब उन रिपोर्ट्स पर आया है, जिसमें विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुआ कहा था कि एप संभवत: अपने दावे जितना सुरक्षित न हो।

व्हाट्‍सएप के एक प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्‍सएप सीमित मात्रा में डेटा एकत्रित करता है और प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए सारे मैसेज एनक्रिप्टेड होते हैं। मीडिया में आई हाल की टिप्पणियों के विपरीत, हम दोस्तों और रिश्तेदारों को आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को ट्रैक नहीं करते हैं।  प्रवक्ता ने कहा कि गोपनीयता और हमारे यूजर्स की सुरक्षा, व्हाट्सएप के लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है।

क्या है विशेषज्ञों की राय :  व्हाट्सएप की सुरक्षा फीचरों को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उतने पुख्ता नहीं है जितना कि इनके बारे में दावा किया जाता है। फेसबुक के मालिकाना हक वाले व्हाट्‍सएप के भारत में 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। विशेषज्ञों ने इसके यूजर्स समझौते के कुछ प्रावधानों पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं, जहां उसके अधिकतर गलत काम पकड़ में नहीं आते या कोई उन्हें चुनौती नहीं देता है। व्हाट्सएप के दुनियाभर में एक अरब यूजर्स हैं और भारत में यह एक लोकप्रिय सोशल मैसेजिंग एप है। 2014 में फेसबुक ने इसका अधिग्रहण कर लिया था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

गुजरात प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य के 22 डिप्टी कलेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला

इंटरनेट पर हाहाकार! PHP की इस खतरनाक गलती से खतरे में वेबसाइट्स, सरकारें क्यों कर रही हैं ऑफलाइन?

अगला लेख