dharma sangrah
✕

आईफोन पर भी मिलेगी WhatsApp की यह बड़ी सुविधा

Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (21:21 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक की स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने गुरुवार को कहा कि अब एपल आईफोन इस्तेमाल करने वाले भी 'व्हाट्सएप बिजनेस' एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले यह सिर्फ एंड्रॉयड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध था। यह एप उद्यमियों को ध्यान में रखकर लाया गया था।
 
WhatsApp ने बयान में कहा कि छोटे कारोबारियों से लगातार अनुरोध आ रहे थे कि वे अपने पसंद के उपकरण पर व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अब वे ऐसा कर सकते हैं।
व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड उपयोग करने वालों के लिए पिछले साल व्हाट्सएप बिजनेस एप पेश किया था। इसके जरिए कंपनियां ग्राहकों से संपर्क कर सकती हैं और लाखों की संख्या में उपयोगकर्ता कारोबारी इकाइयों से बात कर सकते हैं।
 
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि व्हाट्सएप बिजनेस एप ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, मेक्सिको, ब्रिटेन में एप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा और आने वाले कुछ हफ्तों में यह अन्य देशों के लिए भी मौजूद होगा।
 
व्हाट्सएप बिजनेस एप को एंड्रॉयड वर्जन की तरह की एपल एप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें ग्राहकों और छोटी कारोबारी इकाइयों के एक-दूसरे से संपर्क साधने के लिए फीचर्स शामिल होंगे।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख