रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. WhatsApp
Written By
Last Modified: गुरुवार, 10 सितम्बर 2015 (14:26 IST)

व्हाट्‍सएप में बग, करोड़ों यूजर्स को खतरा...

व्हाट्‍सएप में बग, करोड़ों यूजर्स को खतरा... - WhatsApp
मशहूर मैसेजिंग सर्विस व्हाट्‍सएप में एक ऐसा बग सामने आया जिससे 20 करोड़ यूजर्स के अकाउंट्स के लिए खतरा पैदा हो गया। सिक्योरिटी फर्म चेक प्वाइंट के अनुसार यह बग व्हाट्सऐप के वेब वर्जन में था।
मेलिसियसकार्ड नाम का यह वायरस साधारण वीकार्ड कॉन्टैक्ट फॉर्मेट में आपको कम्प्यूटर पर भेजा जाता है। यह कार्ड खोलने पर कम्प्यूटर्स इन्फेक्ट हो जाते थे जिससे हैकर्स के लिए इन्फर्मेशन चुराना आसान हो जाता। जानकारी चुराने के लिए हैकर्स को सिर्फ टारगेट यूजर का फोन नंबर चाहिए होता था। वीकार्ड खोलते ही यूजर इस जाल में फंस जाते थे।
 
इस वायरस अटैक की जानकारी आने के बाद व्हाट्‍सएप ने अपना नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट में इस वायरस का खतरा नहीं है। अगर आपका व्हाट्‍सएप वेब अपडेट नहीं है तो यह वायरस आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वायरस से बचने का एकमात्र व्हाट्‍सएप वेब को अपडेट करना ही है।