Hanuman Chalisa

वोडाफोन 50 लाख युवाओं को देगा यह सौगात

बुधवार, 21 मार्च 2018 (08:57 IST)
मुंबई। दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी वोडाफोन ने भविष्य की नौकरियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पेश किया है। इसके तहत कंपनी 2022 तक भारत में 50 लाख और दुनिया के 18 देशों में कुल एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देगी।


कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्यक्रम का नाम ‘फ्यूचर जॉब फाइंडर’रखा गया है। यह युवाओं के लिए सुलभ होगा और उन्हें अपने कौशल की पहचान कर डिजिटल नौकरियों और प्रशिक्षण से जुड़ने में मदद करेगा। इस मौके पर कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील सूद ने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा देश है जिसके पास सबसे ज़्यादा युवा आबादी है।


हम सभी सरकार के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। समय के साथ हर कार्यस्थल डिजिटल हो रहा है, और डिजिटल अर्थव्यवस्था के संदर्भ में विशेषज्ञ तकनीकी कौशल की मांग बढ़ रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम देशभर के 50 लाख युवाओं को नई दुनिया की नयी नौकरियों के लिए तैयार करेंगे। (भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

अगला लेख