1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Vodafone Idea ने पेश किया धांसू ऑफर, 49 रुपए के प्लान पर दुगना फायदा

Vodafone Idea ने पेश किया धांसू ऑफर, 49 रुपए के प्लान पर दुगना फायदा

Vodafone Idea
नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने मंगलवार को अपने 6 करोड़ के करीब निम्न आय वाले ग्राहकों को 49 रुपए का प्लान मुफ्त देने की घोषणा की। महामारी के दौरान ग्राहकों को कंपनी के साथ जुड़े रहने में मदद के लिए इस एकबारगी सुविधा का ऐलान किया गया है।

 
कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस समूह के ग्राहक यदि अपने मोबाइल सेवा के लिए 79 रुपए मूल्य का प्लान खरीदते हैं तो उन्हें इस पर करीब करीब दुगुना लाभ होगा। इससे पहले जियो और एयरटेल कंपनियां भी चुने गए ग्राहक वर्ग के लिए इस तरह की राहत योजनाओं की घोषणा कर चुकी हैं। कंपनी की उसके 6 करोड़ ग्राहकों के लिए घोषित 49 रुपए की रिचार्ज योजना 294 करोड़ रुपए की बैठती है।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वीआई वर्तमान कठिन परिस्थितियों में अपने निम्न आय वाले 6 करोड़ ग्राहकों को 49 रुपए का पैक निशुल्क उपलब्ध कराएगी। इस प्लान में 38 रुपए का टाकटाइम और 100 एमबी का डाटा दिया जाएगा और इसकी 28 दिन की वैधता होगी। इस पेशकश के साथ वीआई उम्मीद करता है कि उसके ग्राहक उसके साथ सुरक्षित रूप से जुड़े रहेंगे। (भाषा)
अगला लेख
आज स्थि​र रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव