ramcharitmanas
✕

UPI का सर्वर हुआ डाउन, Paytm, Google Pay में अटका लोगों का पैसा

Updated: रविवार, 9 जनवरी 2022 (19:17 IST)
रविवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सर्वर डाउन होने से लोगों को डिजिटल पेमेंट में दिक्कत का सामना करना पड़ा। 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक सर्वर डाउन रहा।

इससे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, अमेजॉन  पे आदि पर यूपीआई से लेनदेन अटका रहा। यूपीआई को डेवलप करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि अब यूपीआई सर्विस ऑपरेशनल हो चुकी है।

कई यूजर्स सोच में पड़ गए कि क्या वास्तव में यूपीआई के साथ कुछ समस्या थी या यह उनकी ओर से कोई तकनीकी दिक्कत थी। कुछ यूजर्स ने अपने फेल UPI ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।
<

Regret the inconvenience to #UPI users due to intermittent technical glitch. #UPI is operational now, and we are monitoring system closely.

— NPCI (@NPCI_NPCI) January 9, 2022 >ऐसे ही एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह कुछ घंटों से गूगल पे के जरिए पेमेंट करने की कोशिश कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहा था।

हालांकि शाम 5.18 बजे एनपीसीआई ने ट्वीट कर कहा कि तकनीकी परेशानी की वजह से UPI यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद है। UPI सर्विस अब काम कर रही है और हम सिस्टम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख