ramcharitmanas
✕

ट्विटर ने अप्रैल-जून में 1.43 लाख से ज्यादा एप हटाए, डेवलपरों के लिए प्रक्रिया कड़ी की

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (23:30 IST)
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने मंच का दुरुपयोग होने से रोकने और फर्जी एप (स्पैम) के खिलाफ जंग तेज करते हुए अप्रैल से जून के दौरान 1.43 लाख से ज्यादा एप हटाए हैं। कंपनी ने उसकी नीतियों का उल्लंघन करने वाली एप पर यह कार्रवाई की है।
 
 
ट्विटर ने कहा कि वह निगरानी और निजता के लिए बड़ा जोखिम खड़ा करने वाले स्पैम और दुर्भावनापूर्ण स्वचालन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रही है। 
 
ट्विटर ने एक बयान में कहा, नीतियों का उल्लंघन करने पर अप्रैल से जून 2018 के बीच हमने 1,43,000 से ज्यादा एप को हटाया है। हम इस तरह के दुर्भावनापूर्ण एप को और तेजी एवं प्रभावी तरीके से रोकने के लिए बेहतर टूल और प्रक्रियाएं बनाने में निवेश जारी रखेंगे। 
 
कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि वह स्पैम शुरु करने में, बातचीत को तोड़ - मरोड़कर पेश करने में या ट्विटर का उपयोग करके लोगों की निजता पर हमला करने में अपने मंच के इस्तेमाल को सहन नहीं करेगी। 
 
ट्विटर ने लोगों के लिए एक नया विकल्प 'रिपोर्ट ए बैड एप' भी पेश किया है। ट्विटर के उपयोक्ता उसके हेल्प सेंटर में मौजूद इस विकल्प का इस्तेमाल करके उन एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं, जो स्पैम उत्पन्न करते हों या ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करता है। 
 
ट्विटर ने सभी डेवलपरों के लिए उसके एपीआई तक पहुंचने के लिए अनुरोध का एक नया तरीका भी पेश किया है। इसी के साथ एप निर्माण के लिए जवाबदेही बढ़ाने और ट्विटर पर सामग्री (कंटेंट) तथा खाते से जुड़ने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख