Hanuman Chalisa
✕

भाजपा के भीतर देवेन्द्र फडणवीस को बदलने की कवायद : शिवसेना

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (23:16 IST)
मुम्बई। मराठा आरक्षण के लिए फिर से शुरू हुए आंदोलन के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि भाजपा के अंदर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को बदलने की बात चल रही है। उनके इस दावे को भाजपा ने ‘अफवाह’बताकर खारिज कर दिया है।
 
 
राउत राज्यसभा के सदस्य हैं जिनकी पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में है। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति ‘चिंताजनक’है और राज्य सरकार इससे ‘निपटने में सक्षम नहीं है।’ 
 
राउत ने कहा, ‘राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए अंतिम निर्णय (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह और (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी करेंगे। लेकिन भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री को बदलने की बात चल रही है।’ 
 
भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने राउत के दावे को खारिज करते हुए कहा, ‘सरकार और मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं और स्थिर हैं। पार्टी के अंदर कोई समस्या नहीं है। यह शिवसेना की तरफ से महज अफवाह है।’ 
 
राउत ने कहा कि शिवसेना सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग में मराठा समुदाय का शुरू से ही समर्थन कर रही है। 
 
उन्होंने कहा, ‘भाजपा जब विपक्ष में थी तो उसने भी आरक्षण के लिए मराठा आंदोलन में हिस्सा लिया था। अब यह देखना भाजपा की जिम्मेदारी है कि कैसे आरक्षण दिया जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने भी मराठा आरक्षण को गंभीरता से नहीं लिया। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख