Daily Horoscope
✕

शिवसेना के एमएलसी ने मराठा आरक्षण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (22:57 IST)
औरंगाबाद। दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद औरंगाबाद जिले के मराठा आरक्षण आंदोलन के केंद्र के रूप में उभरने के बीच शिवसेना के एक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ने आंदोलन में कूदते हुए आरक्षण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की और धमकी दी कि अगर इस मुद्दे पर बुधवार शाम तक कोई फैसला नहीं होता है तो वे इस्तीफा दे देंगे।
 
राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित औरंगाबाद के कन्नड़ सीट के प्रतिनिधि शिवसेना के एमएलसी हर्षवर्धन जाधव ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए अध्यादेश लेकर आए।
 
उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से अध्यादेश लाने और समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है। अगर बुधवार शाम तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया तो वे विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख