dharma sangrah
✕

पाकिस्तान चुनाव : इमरान खान बने 'तालिबान खान'

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (09:09 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान को 1992 में क्रिकेट विश्व कप विजेता बनाने के कारण इमरान खान 'हीरो' बन गए थे, लेकिन अब उन्हें यहां हुए नेशनल असेम्बली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों को चुनने के लिए हुए चुनाव में 'तालिबान खान' से पुकारा जा रहा था क्योंकि वे पाकिस्तानी सेना के प्यादे बनकर राजनीति के मैदान में उतरे। 
 
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को समाचार लिखे जाने तक 137 के बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है और सरकार बनाने के लिए उन्हें दूसरी पार्टियों से हाथ मिलाना पड़ेगा, लेकिन उससे पहले राजनीतिक हलकों में इमरान के दोगलेपन के किस्से काफी चर्चा में हैं।
 
पाकिस्तान में इमरान खान को इसलिए 'तालिबान खान' के नाम से पुकारा जा रहा है क्योंकि वे सेना के जनरलों की कठपुतली बने हुए हैं। 65 साल के इमरान ने 2013 में भी चुनाव लड़ा था और बुरी तरह शिकस्त खाई थी। इस बार इमरान की पीठ पर पाकिस्तान की सेना का हाथ है और यही सेना पूरे चुनाव को अपने रिमोट कंट्रोल से चलाने में सफल हुई। 
 
इमरान का दोगलापन तब सामने आया, जब वे मतदान वाले दिन भी सेना की बोली बोलते रहे और भारत को कोसते रहे। वे एक ही राग अलापते रहे कि हमें हिन्दुस्तान को शिकस्त देना है। असल में इमरान को पाकिस्तानी जनरलों ने इसलिए मोहरा बनाया क्योंकि वे नवाज शरीफ से निजात चाहते थे।
 
जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने पहुंचे, यहीं से ये बात सेना को खटकने लगी। शरीफ ने पाकिस्तान के हालात बदलने की कोशिश शुरू ही की थी कि उन्हें अपने पद से हटा दिया और हटाने के ठीक बाद जैश के सहारे पठानकोठ में आतंकी हमला करवा दिया। बाद में शरीफ को जेल तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 
असल में पाकिस्तान में हो ये रहा है कि सेना अपने पालतू आं‍तकियों को बचाए रखना चाहती है। यहां पर जंगल कानून चल रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सेना के जनरल से जो टकराएगा, उसे रौंद दिया जाएगा। अब चूंकि इमरान की पीठ पर भी सेना का हाथ है, लिहाजा ये माना जा रहा है कि वे भी तोते की तरह सेना की ही बोली बोलेंगे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख