Hanuman Chalisa

स्मार्टफोन की बिक्री में बड़ी गिरावट, 2 प्रतिशत घटकर 5.2 करोड़ रही

Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (21:33 IST)
नई दिल्ली। देश में स्मार्टफोन बिक्री 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत घटकर 5.2 करोड़ इकाई रही। अनुसंधान कंपनी काउंटरपॉइंट ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्टफोन बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के संकेत दिख रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अगर स्मार्टफोन निर्माण के लिए जरूरी कल-पुर्जे की कमी नहीं होती तो बिक्री संख्या और भी अधिक होती। काउंटरपॉइंट की वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक पी सिंह ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद स्मार्टफोन बिक्री ने मजबूत गति बनाए रखी।

उन्होंने कहा कि उच्च मांग के कारण उपभोक्ता मांग आपूर्ति से अधिक है। वैश्विक स्तर पर कल-पुर्जे की कमी को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर कंपनियां त्योहारों के दौरान पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित करने के लिए जोर-शोर से काम कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सबसे अधिक बिक्री ऑनलाइन मंचों (55 प्रतिशत) के जरिये हुई। चीनी ब्रांडों ने 30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुल बिक्री की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

‘कॉकरोच’ कहने पर हिला दी सरकार! पढ़िए CJP आंदोलन से अभिजीत दीपके को मिले 3 सबसे बड़े सबक

इस दिन पूरी रात खुला रहेगा खजराना मंदिर, सवा लाख मोदक का भोग, 6 करोड़ के सोने के आभूषण से सजेंगे गजानन

इंदौर में बारिश में भी पानी का संकट, अब भी चल रहे 350 टैंकर, बोरवेल भी सूख रहे, गर्मियों में क्या होगा हाल?

अगला लेख