suvichar
✕

अब आ गई स्मार्ट ज्वेलरी, खतरे को भांपकर देगी अलर्ट

Updated: रविवार, 15 अप्रैल 2018 (17:45 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्ट ब्रेसलेट विकसित किया है जो अपने आप शारीरिक या यौन हमले का पता लगा सकता है, हमलावर को डरा सकता है और मदद बुला सकता है। यह पता लगने पर कि उपयोगकर्ता खतरे में है, यह उपकरण तेज बीप वाली आवाज करता है और हमलावर को डराने तथा पास में मौजूद अन्य लोगों को सतर्क करने के मकसद से इसमें लाल झिलमिलाती रोशनी होती है।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी आफ अलाबामा एट बर्मिंघम के एसोसिएट प्रोफेसर रागिब हसन ने कहा कि हमला रोकने में एक बड़ी चुनौती यह है कि हमले के दौरान, पीड़िता के पास अक्सर मदद मांगने का आसान रास्ता नहीं होता। हसन ने कहा कि चाहे 911 पर फोन करना हो, आपातकालीन अलर्ट एप या डिवाइस प्रयोग करना हो, इन प्रणालियों के लिए बटन दबाना जरूरी होता है ताकि मदद पहुंच सके।

हिंसक कृत्य के समय या हमले के कारण किसी व्यक्ति के अचेत होने पर कई बार यह संभव नहीं होता है। स्मार्ट ज्वेलरी ब्रेसलेट, जो फिलहाल अपने मूलरूप में है, हमले का पता करने की दिशा में उपयोगकर्ता की गतिविधियों का विश्लेषण करने हेतु सेंसरों तथा मशीन लर्निंग का प्रयोग करता है।

यह पता चलने पर कि उपयोगकर्ता खतरे में है, यह हमलावर को डराने तथा पास के लोगों को सतर्क करने के लिए एक तेज बीप की आवाज करता है तथा लाल झिलमिलाती रोशनी करता है। इसके बाद डिवाइस ब्लूटूथ के जरिए उपयोगकर्ता के स्मार्टफोन से जुड़ जाता है और तुरंत आपातकालीन संदेश भेजता है तथा आपातकाल में मदद पहुंचा सकने वालों को उपयोगकर्ता की जगह बताता है। (भाषा)
(Photo courtesy : www.uab.edu) 

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद: बीकानेर हाउस से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, प्रियंका गांधी नाराज

अमेरिका में मेटा पर 2.35 लाख करोड़ का जुर्माना, डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव से जुड़ा है मामला

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

अगला लेख