रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Skype DOWN, Microsoft messenger
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 सितम्बर 2015 (13:03 IST)

विश्वभर में स्काईप की सेवाएं हुईं प्रभावित

विश्वभर में स्काईप की सेवाएं हुईं प्रभावित - Skype DOWN, Microsoft messenger
दुनिया में वीडियो चैटिंग में लोगों की पहली पसंद वीडियो और इंस्टेंट मैसेजर एप स्काईप पिछले कुछ घंटों से काम नहीं कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने खुद इस बात की पुष्ट की है।
इस सर्विस का इस्तेमाल विश्व भर में कई हजार यूजर नहीं कर पा रहे हैं। इस संबध में माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि कर दी है। यह क्यों हुआ इस संबंध में अभी जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन यूएस फर्म ने बताया है कि इससे सभी स्काइप सर्विस प्रभावित नहीं हुई हैं बल्कि कुछ पर ही इसका असर है। 
 
इस संबंध में कंपनी ने ट्वीट किया है, 'हम इस समस्या को जल्दी से जल्दी ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं, इसकी वजह से कुछ यूजर्स को स्काइप लॉग इन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हमें असुविधा के लिए खेद है। इस संबंध में पहली समस्या सुबह 5 बजे रिपोर्ट की गई।