ramcharitmanas
✕

स्मार्टफोन की बिक्री गिरने के बाद भी Samsung ने कमाया रिकॉर्ड 15.4 अरब डॉलर का मुनाफा

Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (15:16 IST)
सियोल। स्मार्टफोन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री गिरने और मुख्य कार्यकारी की गिरफ्तारी के बाद भी परिचालन से रिकॉर्ड 17,600 अरब वॉन यानी 15.4 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। यह किसी भी एक तिमाही में कंपनी का सबसे अधिक मुनाफा है।
 
 
कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी इस दौरान 17.5 प्रतिशत बढ़कर 13,100 अरब वॉन पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड स्तर है। इस दौरान कंपनी की बिक्री 5.5 प्रतिशत बढ़कर 65,400 अरब वॉन पर पहुंच गई। कंपनी ने बयान में कहा कि स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट के बाद भी वह मेमोरी चिप के अच्छे कारोबार के दम पर रिकॉर्ड प्रदर्शन में कामयाब रही। कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर इकाई ने मुनाफे को बढ़ाया।
 
हालांकि कंपनी ने आने वाले समय में चुनौतियां सामने आने का भी जिक्र किया है। उसने कहा कि सेमीकंडक्टर कारोबार में मौसमी कारणों से असर पड़ने के कारण चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में परिणाम प्रभावित होने की आशंका है। कंपनी ने 2019 की पहली तिमाही में भी परिणाम प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की है।
 
आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी को मोबाइल कारोबार से 2,220 अरब वॉन का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 33 प्रतिशत कम है। कंपनी को महंगे उत्पादों में एप्पल तथा सस्ते उत्पादों में चीनी कंपनियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, रोहिणी-बवाना समेत कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा

Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी पर्यटक की मौत

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अगला लेख