ramcharitmanas
✕

JIO फोन ग्राहकों को मिलेगा 10 गुना फायदा, कंपनी का ऐलान, आसानी से घर बैठे करें रिचार्ज

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (16:21 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के संकट की चुनौतियों से निपटने में सामाजिक योगदान में सहयोग कर रहे 
मुकेश अंबानी ने अब समूह की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो फोन ग्राहकों को 10 गुना लाभ देने का ऐलान किया है।
 
कंपनी ने मंगलवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि जियो ग्राहकों को आगामी 17 अप्रैल तक 100 मिनट 
कॉलिंग और 100 एसएमएस फ्री देगा।
 
इस दौरान वेलिडिटी खत्म होने के बाद भी इनकमिंग चलता रहेगा। जियो उपभोक्ता बहुत बड़ी संख्या में ऑनलाइन रिचार्ज करते हैं। साथ ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन भी ऑनलाइन ही चार्ज करते हैं।
जो लोग जियो स्टोर या खुदरा स्टोर के माध्यम से रिचार्ज करते हैं और लॉकडाउन के चलते जिन्हें परेशानी आ रही है,  उनके लिए जियो रिचार्ज के वैकल्पिक उपाय लाया है, जैसे कि यूपीआई, एटीएम, एसएमएस, कॉल आदि लाया है।
 
कंपनी ने कहा कि उपरोक्त पहल के बावजूद कुछ जियो फोन उपयोगकर्ता अभी भी रिचार्ज करने में असमर्थ हैं और इस वक्त उन्हें इसकी आवश्यकता सबसे अधिक है।
 
कंपनी ने साथ ही कहा कि इस संकट के समय में जियो अपने फोन उपयोगकर्ताओं के साथ खड़ा है और उन्हें अभूतपूर्व मूल्यवान सर्विस प्रदान करता रहेगा।  (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख