Hanuman Chalisa

Reliance Jio : रिलायंस जियो ने 5G से जुड़े स्मार्ट सॉल्युशन्स किए प्रदर्शित, बताई True 5G खूबियां

सोमवार, 14 नवंबर 2022 (18:48 IST)
कोलकाता। Reliance Jio News : पश्चिम बंगाल सरकार के आईटी विभाग और केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने कोलकाता में एक वर्कशॉप आयोजित की। एकदिवसीय इस वर्कशॉप में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो  (Reliance Jio) ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्मार्ट ऑफिस जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई नए 5जी स्मार्ट सॉल्युशन्स को प्रदर्शित किया। जियो अकेली कंपनी है जिसने कोलकाता में 5जी नेटवर्क मुहैया कराया है।
 
दरअसल, रिलायंस जियो ने यहां एक 5जी एक्सपीरियंस सेंटर बनाया है। जहां ट्रू5जी से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। राज्य के सरकारी अधिकारी 5जी के नए उपयोगों को देख सकें और उनको जमीन पर उतारने की योजना तैयार कर सकें इसलिए इस वर्कशॉफ को काफी महत्व दिया जा रहा है। 
 
कंपनी का दावा है कि दिसंबर अंत तक पूरे कोलकाता में 5जी नेटवर्क के सिग्नल मिलने लगेंगे। जियो पूरे पश्चिम बंगाल में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है। रिलायंस जियो पश्चिमी बंगाल के सिलिगुड़ी शहर में 5जी लॉन्च की तैयारी कर रहा है। राज्य में कोलकत्ता के बाद सिलिगुड़ी जियो के ट्रू5जी नेटवर्क से जुड़ने वाला दूसरा शहरा होगा।
 
कोलकाता में जियो के वेलकम ऑफर के तहत ग्राहकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस ऑफर में ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। वेलकम ऑफर के तहत ग्राहक डेटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू5जी नेटवर्क है और उसने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क की कई खूबियां गिनाई हैं।
 
  Edited by Sudhir Sharma

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख