ramcharitmanas

चमोली की नीती घाटी में पहली बार घनघनाएंगे मोबाइल, JIO ने शुरू किए दो 4G टॉवर

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (17:49 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में भारत-तिब्बत सीमा से लगी नीती घाटी में रिलायंस जियो के दो 4जी मोबाइल टॉवर शुरू हो गए हैं। रिलायंस जियो नीती घाटी में कुल 10 टॉवर लगाएगा। बाकी 8 टॉवर पर भी काम तेज गति से चल रहा है। घाटी में रहने वाले स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों के साथ सेना के जवानों को भी 4जी संचार सेवाए उपलब्ध हो पाएंगी।
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत ने बुधवार को नीती घाटी के सुग्गी और जुम्मा गांवों में मोबाइल टॉवर का उद्घाटन किया। जुम्मा गांव में हुए खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअली भाग ले रहे थे। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद तीरथसिंह रावत और बद्रीनाथ के विधायक महेद्र भट्ट भी शामिल रहे।
 
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति को कनेक्टिविटी देने का वायदा मुकेश अंबानी ने पूरा किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मुकेशजी डेटा को फ्यूल कहते रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हमारे उत्तराखंड के नौजवान इस नई तकनीक और संचार व्यवस्था का लाभ उठाएंगे। मुख्यमंत्री रावत ने उन 11 गांवों के निवासियों को भी शुभकामनाएं दी जो पहले फेज में जियो के नए टॉवरों के जरिए संचार सेवाओं से जुड़ गए है।
 
भारत में मोबाइल सेवाएं शुरू हुए 25 वर्ष हो चुके हैं लेकिन नीती घाटी के दर्जनों गांव आज तक मोबाइल सेवाओं से अछूते थे। ग्रामीणों को संचार सेवाओं के लिए 45 किलोमीटर दूर तक आना पड़ता था। भारत-तिब्बत सीमा से लगी इस घाटी में बड़ी संख्या में सेना और आईटीबीपी के जवान भी तैनात रहते हैं। ऐसे में जियो की 4जी सेवाओं के शुरू होने का लाभ सुरक्षा एजेंसियों को भी मिलेगा।
कठिन इलाकाई स्थितियों और प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के बावजूद रिलायंस जियो यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है। आज से पहले कोई भी ऑपरेटर इस सीमावर्ती घाटी में नही पहुंच पाया था। सर्दियों में यह इलाका भारी बर्फबारी की चपेट में रहता है, ऐसे में टॉवर इंस्टालेशन का काम समय पर पूरा करना एक रिकॉर्ड है।
 
विधायक महेंद्र भट्ट ने 4जी सेवाएं  शुरू करने और घाटी को डिजिटल सशक्तिकरण करने के लिए रिलायंस जियो के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। रिलायंस जियो उत्तराखंड का सबसे बड़ा और सबसे तेज 4 जी नेटवर्क है। जियो के नेटवर्क पर उत्तराखंड का सबसे अधिक डेटा इस्तेमाल किया जाता है। 

उत्तराखंड में 38.2 लाख ग्राहकों 4 जी ग्राहकों के साथ जियो निर्विवाद रूप से मार्केट लीडर बना हुआ है। अधिकतर प्रमुख संस्थान, कॉरपोरेट्स, कॉलेज, विश्वविद्यालय, होटल, अस्पताल, मॉल और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान जियो नेटवर्क से जुड़े हैं। राज्य के 13 जिलों की लगभग सभी तहसील, उप तहसीलों सहित 12700 से अधिक गांव जियो से जुड़े हैं।

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख