Hanuman Chalisa
✕

Paytm के यूजर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए बुक कर सकते हैं स्लॉट

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (19:56 IST)
नई दिल्ली। कंपनी पेटीएम (Paytm) ने सोमवार को कहा कि उसके यूजर्स अब उसके ऐप पर टीके के लिए उपलब्ध स्लॉट तलाशने के अलावा टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक भी कर सकते हैं।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि पेटीएम यूजर्स अब पेटीएम ऐप के जरिए अपने सबसे करीबी केंद्रों में टीके के लिए स्लॉट तलाश और बुक भी कर सकते हैं। इस सेवा से भारतीयों को टीका लगवाने और प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के लिए आसानी से स्लॉट बुक करने में मदद मिलेगी। इससे मौजूदा महामारी के खिलाफ लड़ने में सहयोग होगा।
 
कोविन के प्रमुख आरएस शर्मा ने हाल ही में कहा था कि पेटीएम, मेकमाईट्रिप और इंफोसिस जैसी प्रमुख डिजिटल कंपनियों सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां टीके के लिए बुकिंग सेवा उपलब्ध कराने की मंजूरी मांग रही हैं।
 
सरकार ने पिछले महीने कोविन को तीसरे पक्ष के एप्लीकेशन के साथ जोड़ने की खातिर नए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिससे डिजिटल ऐप के लिए इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया।
 
इससे पहले मई में पेटीएम ने यूजर्स की टीके के लिए स्लॉट तलाशने में मदद करने के उद्देश्य से अपने ऐप पर 'वैक्सीन फाउंडर' सुविधा शुरू की थी।
 
पेटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम भारत की इस महामारी से और मजबूत होकर निकलने में मदद करें। हमारे वैक्सीन फाइंडर से नागरिकों को सबसे करीबी केंद्रों में आसानी से स्लॉट बुक करने और टीका लगवाने में मदद मिलेगी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख