dharma sangrah
✕

Paytm ने लॉन्च‍ किया UPI LITE जानिए क्या है नया

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (17:27 IST)
Paytm Payments Bank Limited (PPBL) ने हाल ही में नए फीचर UPI LITE को लॉन्च‍ किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा बनाए गए UPI LITE को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले साल सितंबर में इंट्रोड्यूज किया था। 
 
इस फीचर से जरिए अब छोटी मुल्यों के UPI ट्रांजेक्शंस और भी तेज कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस फीचर के जरिए अब छोटी मुल्यों के ट्रांजेक्शंस सरल हो जाएंगे एवं इससे युजर की बैंक पासबुक में 5 से 100 रुपए के छोटे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स का रिकॉर्ड दर्ज नहीं होगा। अक्सर हमारी पासबुक रोजमर्रा के छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन करने पर भर जा‍ती है और नई पासबुक जारी करनी पड़ती है। इस फीचर के आने से ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड बैंक पासबुक की बजाय केवल पे‍टीएम बेलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में ही दिखेगा। इस फीचर के जरिए कंपनी ट्रांजेक्शन फेल होने जैसी समस्याओं को भी कम करना चाह‍ती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग Paytm से जुड़ सकें।    
 
Paytm के अनुसार वह एकलौता ऐसा 'मनी ट्रांसफरींग ऐप' है जिसने UPI LITE को लॉन्च किया है। इस UPI LITE वॉलेट  को एक बार भरने के बाद यूजर लगभग 200 रुपए तक का 'इंस्टेंट ट्रांजेक्शन' कर सकेंगे। इस वॉलेट को 2000 रुपए की लिमिट में दो बार भरा जा सकता है यानी कुल 4000 रुपए की अधिकतम सीमा तक रोजाना इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।  
 
इस फीचर के जरिए अब चंद सेकंड्‍स में ही बिना बैंक की मध्यस्थता के छोटे मुल्यों के ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं। कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए इस नए फीचर के लॉन्च की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 'मुझे NPCI के साथ इस फीचर को लॉन्च करते हुए बहुत गर्व हो रहा है, ऑनलाइन पेमेंट में हमारा नवीनतम योगदान है जिससे ट्रांजेक्शन कभी विफल नहीं होता है। Edited By : Sudhir Sharma
 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख