sawan somwar

पेटीएम ने शुरू किया पेमेंट्‍स बैंक, जल्द लगेंगे एटीएम

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (09:59 IST)
नई दिल्ली। पेटीएम ने मोबाइल वॉलेट से बैंक तक का सफर पूरा करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक की शुरुआत कर दी। पेटीएम ने इस डिजिटल भुगतान एवं लेन-देन कारोबारा पर अगले दो वर्षों में पांच हजार करोड़ रुपए का निवेश करने और शीध्र ही एटीएम लगाने की घोषणा भी की है।
 
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां पेटीएम पेमेंट्स बैंक का औपचारिक शुभारंभ किया और कहा कि यह देश के वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि भुगतान के मोड में हो रहे बदलाव के बावजूद कुछ सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में बैंक की शाखा शुरू करने की मांग करते हैं जबकि अब जमाना डिजिटल पेमेंट का आ गया है और इससे अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने में मदद मिल रही है।
 
उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति यह शिकायत नहीं कर सकता है कि उसके पास बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस मौके पर पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एक लाख टच प्वाइंट बनाए गए हैं और रिजर्व बैंक से इनकी संख्या बढ़ाकर 10 लाख करने की अनुमति मांगी गई है। 
 
उन्होंने कहा कि पेटीएम में सिर्फ मोबाइल भुगतान एवं बैंकिंग गतिविधियों पर अगले दो वर्षों में पांच हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा जिसमें से चालू वित्त वर्ष में 1700 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पेटीएम का एटीएम लगाने की भी योजना है।
 
उन्होंने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मात्र दो मिनट में खाता खुल जाता है और इसी दौरान डिजिटल एटीएम कार्ड भी जारी कर दिया जाता है जिसका उपयोग ऑनलाइन लेन-देन के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों के साथ ही आम लोगों से भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लेन-देन करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा और शून्य बैलेंस पर खाता खुल रहा है। उन्होंने कहा कि जमा पर चार प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा लेकिन किसी भी समय निकासी योग्य सावधि जमा पर यह सात प्रतिशत है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख