sundarkand
✕

आ गया बाबा का पतंजलि सिम कार्ड, 144 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दो जीबी डेटा

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (18:40 IST)
योग गुरु बाबा रामदेव ने अब टेलीकॉम सेक्टर में भी प्रवेश कर लिया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने बीएसएनएल के साथ मिलकर सिम लांच किया है। अभी इस सिम का फायदा पतंजलि के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को मिलेगा। बाबा रामदेव ने पतंजलि स्वदेशी समृद्धि कार्ड भी लॉन्च किया। बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी की।  बाबा ने कहा कि पतंजलि ओर बीएसएनएल मिलकर देश मे स्वदेशी नेटवर्क को मजबूत करने का काम करेंगे।
 
144 रुपए में कीजिए अनलिमिटेड बात : खबरों के अनुसार पतंजलि के कर्मचारियों को 144 रुपए की कीमत में दो जीबी डाटा अनलिमिटेड कॉल सहित हेल्थ एक्सीडेंटल ओर डेथ में इस सिम के जरिए इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। इसके तहत दुर्घटना के दौरान ढाई लाख और मृत्यु पर पांच लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
 
योग गुरु ने इस दौरान देश की स्वदेशी बीएसएनएल कम्पनी के प्रॉफिट को देश के हित में लगने की बात कही। मोदी सरकार चार साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मोदीजी से लोगों को बहुत अपेक्षा है। मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय नेता अच्छा कार्य कर रहे हैं।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख