Hanuman Chalisa
✕

Whatsapp में बग, करोड़ों यूजर्स के मोबाइल नंबर पर मंडराया खतरा

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (14:14 IST)
Whatsapp में एक बग सामने आया है। इस कारण से करोड़ों यूजर्स के मोबाइल नंबर गूगल सर्च में रिवील हो गए हैं। इंडिपेंडेंट साइबर सिक्युरिटी रिसर्चर अतुल जयराम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस बग के कारण 29,000 से 30,000 व्हाट्‍सएप यूजर्स के मोबाइल नंबर प्लेन टेक्स्ट फॉर्म में उपलब्ध है। इसे कोई भी इंटरनेट यूजर इस्तेमाल कर सकता है।
 
रिसर्चर ने स्पष्ट किया है कि इस बग के कारण अमेरिका, यूके और भारत के साथ-साथ लगभग सभी देशों के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। जयराम ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है कि इस बग के कारण यूजर्स के डेटा ओपन वेब में उपलब्ध हो गए हैं न कि डार्क वेब में, जिसकी वजह से इसे एक्सेस करना काफी आसान है।

रिसर्चर ने अपने पोस्ट में कहा है कि Whatsapp के फीचर 'Click to Chat' के कारण यूजर्स के मोबाइल नंबर को खतरे में डाला जा रहा है। इस कारण से कोई भी सामान्य इंटरनेट यूजर भी व्हाट्‍सएप यूजर्स के मोबाइल नंबर को सर्च कर सकता है। Whatsapp की मालिकाना कंपनी फेसबुक ने स्पष्ट किया है कि ये कोई बड़ी बात नहीं है। गूगल सर्च में वही रिजल्ट्स हैं जिसे यूजर्स ने खुद पब्लिक करने के लिए सिलेक्ट किया है।
 
क्या है Click to Chat फीचर : Click to Chat फीचर से यूजर्स को वेबसाइट पर विजिटर्स के साथ चैटिंग करने में आसानी होती है। यह फीचर किसी QR कोड इमेज के जरिए काम करता है।

इस फीचर के जरिए किसी URL पर क्लिक करके चैटिंग की जा सकती है। इसके लिए विजिटर्स को नंबर डायल करने की आवश्कता नहीं होती है। वह फोन नंबर का पूरा एक्सेस ले सकते हैं।

एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक यूजर्स के फोन नंबर गूगल पर दिखाई देते रहेंगे, तो इससे डाटा चोरी होने की आशंका बढ़ जाती है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख