sundarkand

25 साल बाद Microsoft का Pakistan से मोहभंग, आतंकिस्तान को कहा बाय-बाय

Updated: शनिवार, 5 जुलाई 2025 (18:42 IST)
पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र को आघात पहुंचाने वाले घटनाक्रम के तहत दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने देश में अपना 25 साल पुराना परिचालन बंद कर दिया है।
माइक्रोसॉफ्ट के खामोशी के साथ उठाए गए इस कदम की जानकारी पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक प्रबंधक जवाद रहमान ने अपने एक लिंक्डइन पोस्ट में दी।
ALSO READ: Maharashtra : 20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक
रहमान ने पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ्ट को स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने पाकिस्तान में मौजूदा की स्थितियों में व्यवसायों के सामने आ रही चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला है। माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ष 2000 में पाकिस्तान में परिचालन शुरू किया था, जिसकी शुरुआत डिजिटल परिवर्तन और तकनीक-अनुकूल सहयोग की महत्वाकांक्षाओं के साथ हुई थी। इससे पहले कंपनी ने इसी सप्ताह पाकिस्तान में अपने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।
 
माइक्रोसॉफ्ट ने इन 25 वर्षों में विभिन्न उद्योगों में उद्यम समाधान लागू करके तथा विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सरकार के साथ सहयोग किया। कंपनी ने देश के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की देखरेख करके पाकिस्तान के आईटी क्षेत्र को विकसित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।
 
माइक्रोसॉफ्ट ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब पाकिस्तान गंभीर आर्थिक स्थिति में है। सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले पर निराशा व्यक्त की और देश के आर्थिक भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख