1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Mi India pledges 2,500 smartphones to support online education

ऑनलाइन पढ़ाई में सहायता के लिए छात्रों को 2,500 स्मार्टफोन देगी Mi India

Xiaomi
स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी Xiaomi की भारतीय इकाई Mi India देश में कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित वर्ग के बच्चों के बीच ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2,500 स्मार्टफोन का वितरण करेगी। Xiaomi ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
 
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी मुरली कृष्णन बी ने एक ऑनलाइन वीडियो में कहा कि एमआई इंडिया की वितरण व खुदरा टीम ने एक शानदार विचार दिया है। वे साथ में 2,500 स्मार्टफोन का वितरण करेंगी, जो महामारी से सबसे अधिक प्रभावित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंचने में सहायता करेंगे। इस प्रयास में हमने ‘टीच फॉर इंडिया’ को अपना साथी चुना है।
 
एमआई इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने कहा कि उनकी कंपनी डिजिटल भारत मुहिम के लिये प्रतिबद्ध है और हमेशा ‘सभी के लिए शिक्षा’ के साथ खड़ी रही है। कंपनी ने कहा कि ये 2,500 स्मार्टफोन दो करोड़ रुपए मूल्य के बराबर होंगे।
अगला लेख
दूसरे टेस्ट में खराब शुरुआत के बाद पाकिस्तानी पारी को आबिद और अजहर ने संभाला