Govardhan puja
✕

मास्टर कार्ड पर मिलेगी यह सुविधा

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (15:35 IST)
सिंगापुर। कार्ड के जरिए भुगतान निदान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी मास्टर कार्ड कम लागत वाली भुगतान प्रौद्योगिकी लाने के लिए भारत सरकार के साथ नजदीकी से काम कर रही है ताकि भारत के डिजिटलीकरण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा।
 
मास्टर कार्ड के ग्लोबल एंटरप्राइजिज रिस्क एंड सिक्युरिटी के अध्यक्ष अजय भल्ला ने कहा कि वर्तमान में तीन लाख से अधिक से अधिक व्यवसायी हैं जिन्होंने दुनिया का पहला अंतर वैश्विक भुगतान निदान, भारत क्यू-आर को अपनाया है। 
 
भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ ने देश में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को भारत क्यूआर को जारी किया था। इस सॉफ्टवेयर निदान को मास्टर कार्ड ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई), वीसा और अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ मिलकर विकसित किया है।
 
भल्ला ने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान लगातार ‘काफी सकारात्मक’ बना हुआ है और यह बढ़ता हुआ व्यावसाय है। उन्होंने कहा कि हम एक संगठन के तौर पर भारत में बड़े पैमाने पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए हम नियामकों, बैंकों और सभी पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
 
उद्योग के एक अनुमान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले के मुकाबले अब व्यावसायियों द्वारा दैनिक भुगतान के मामले में कार्ड का इस्तेमाल 86 प्रतिशत तक बढ़ा है। उन्होंने रिजर्व बैंक के उन आंकड़ों का भी उल्लेख किया जिसमें छ: माह के दौरान बिक्री केंद्र टर्मिनल में 70 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। सितंबर 2016 में यह संख्या 15 लाख से बढ़कर मार्च 2017 में 25 लाख तक पहुंच गई। (भाषा)
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख