sundarkand
✕

लेनोवो ने पेश किया सबसे पतला टू इन वन 'योगा बुक'

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (22:48 IST)
नई दिल्ली। लैपटॉप एवं स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपना सबसे पतला टू इन वन योगा बुक पेश किया, जिसकी कीमत 49990 रुपए है। कंपनी ने इसके दुनिया का सबसे पतला टू-इन-वन 'डिवाइस' होने का दावा किया है। 
इस लैपटॉप की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया हालो की बोर्ड और रियल पेन इनपुट। यह हाइब्रिड कार्बन ब्लैक कलर में है। इसे अभी विंडोज़ वेरिएंट में लांच किया गया है। इसकी मोटाई 9.6 मिलीमीटर और वजन 690 ग्राम है।
 
लेनोवो योगा बुक में 10.1 इंच फुल एचडी स्क्रीन है। इसमें क्वाड-कोर इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8550 प्रोसेसर तथा 4 जीबी एलपीडीडीआर थ्री रैम है। इस डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
यह सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है और इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो है। इसमें 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 है। बैटरी 8500 एमएएच की है। यह अभी सिर्फ ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। (वार्ता) 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

अगला लेख