Hanuman Chalisa

एयरटेल ने दिया यह शानदार ऑफर

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (22:37 IST)
नई दिल्ली। देश के पहले भुगतान बैंक एयरटेल भुगतान बैंक ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने एवं नकदी रहित अर्थव्यवस्था विकसित करने में सहयोग के उद्देश्य से अपने ग्राहकों को प्रशिक्षित करने का अभियान शुरू किया है। 
 
बैंक ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि सरकार की डिजिटल भारत के निर्माण तथा देश को नकदी रहित अर्थव्यवस्था की तरफ ले जाने की योजना में योगदान के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। 
 
इसके तहत ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट के लाभ के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें फीचर फोन पर यूएसएसडी आधारित ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उसने कहा कि भारती एयरटेल के 26 करोड़ से अधिक ग्राहकों को एयरटेल भुगतान बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
 
इसके साथ ही पूरे देश में किराना स्टोर और छोटी दुकानों समेत 30 लाख व्यापारियों का ऐसा नेटवर्क स्थापित करने की योजना है जो डिजिटल पेमेन्ट स्वीकार करेंगे और ग्राहकों को डिजिटल पेमेन्ट के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार स्वरूप 100 फ्री मिनट का एयरटेल मोबाइल टॉक टाइम दिया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अमेरिका में Google की भारतीय मूल की पूर्व कार्यकारी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

अगला लेख