suvichar

नए नोटों के जमाखोरों को अरुण जेटली ने दी चेतावनी

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (22:29 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी के बाद नए नोटों की जमाखोरी करने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी क्योंकि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सभी एजेंसियां नजर रख रही हैं।
जेटली ने आज जारी एक बयान में कहा कि एजेंसियां इस तरह के मामलों की जांच कर रही हैं और जो लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि 500 और एक हजार रुपए के पुराने नोटों को प्रचलन से हटाए  जाने की परिस्थिति का कुछ लोग गलत लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाएगा और नए नोट जमा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पर सरकार की पैनी नजर है और परिस्थिति के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। सरकार को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि बैंकिंग तंत्र में शामिल कुछ लोग दूसरे लोगों के साथ अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर धनराशि जमा करने की कोशिश कर रहे हैं।   
     
जेटली ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कानून का उल्लंघन होता है और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिल रहा है जिससे भ्रष्टाचार कम होगा। इससे कर चोरी पर भी लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि कैश पर चलने वाले तंत्र से भ्रष्टाचार बढ़ता है जिसकी कीमत समाज को चुकानी पड़ती है। नोटबंदी से बैंकिंग तंत्र में धनराशि आती है और उसके बाद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों कर में बढ़ोतरी होती है।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के दौरान बड़े नोटों का प्रचलन 36 प्रतिशत बढ़कर 80 प्रतिशत पर पहुंच गया। कैश में लेनदेन करने की कीमत अर्थव्यवस्था को चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तंत्र की ओवरहॉलिंग शुरू की है और नोटबंदी एक ऐसा माध्यम है जिससे बड़े प्रचलित नोट बंद हो जाएंगे। यह लेस कैश अर्थव्यवस्था की ओर जाने का रास्ता है। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख