biodatamaker
✕

Jio की सर्विस हुई सामान्य, Reliance ने ग्राहकों के लिए जारी किया बयान, दो दिन Free मिलेगा डेटा प्लान

Updated: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (20:29 IST)
रिलायंस जियो (Reliance Jio) का नेटवर्क कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया था। इससे यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब स्थिति सामान्य हो गई है। यूजर्स इंटरनेट और कॉल कर पा रहे हैं। जियो का नेटवर्क रिस्टोर होना शुरू हो गया है। कंपनी ने ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के यूजर्स अब इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। कंपनी ने ग्राहकों के लिए बयान जारी किया है।
 
जियो की तरफ से ग्राहकों को मैसेज भेजा जा रहा है। इसमें परेशानी के साथ ग्राहकों को नए ऑफर की जानकारी भी दी जा रही है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आपकी सेवा की गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सुबह, दुर्भाग्यवश, आपको और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य ग्राहकों को सेवा में रुकावट का सामना करना पड़ा।
 
हमारी टीम ने इस नेटवर्क संबंधी समस्या को कुछ ही घंटों में हल कर दिया था, लेकिन हम समझते हैं कि आपके लिए यह एक सुखद अनुभव नहीं हुआ होगा और हम इसके लिए क्षमा चाहते हैं।
अतः हम आपके नंबर पर दो दिनों का असीमित डाटा प्लान नि: शुल्क लगा रहे हैं, जो आज रात तक लग जाएगा। यह नि:शुल्क प्लान आपके वर्तमान प्लान की वैधता समाप्त होने पर खुद चालू हो जाएगा। आपकी सेवा के अनुभव को सर्वोच्च महत्व देना हमारी प्राथमिकता है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख