sawan somwar

ऐसे जानिए कब मिलेगा आपका जियो फोन

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (17:49 IST)
अगर आपने जियो फोन बुक किया है तो आपको अब उसका बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। कई लोग अगली बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से फोन की अगली बुकिंग की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने जियो फोन बुकिंग की स्टेटस जांचने के लिए दो विकल्प दिए हैं। इसकी सहायता से ग्राहक जान पाएंगे कि उन्हें उनका जियो फोन कब मिलेगा।
 
जिन लोगों ने जियो फोन बुक किया है। उन्हें कंपनी ने ट्रांजेक्शन आईडी एसएमएस के तौर पर भेजा गया होगा। इसके अलावा आपके फोन नंबर के साथ बुक किए गए हैंडसेट यूनिट के वाउचर भी दिए गए होंगे। इसके नीचे एक फोन नंबर 18008908900 होगा। अगर आप बुकिंग स्टेटस या डिलिवरी तारीख जानना चाहते हैं तो आप अपने उस नंबर से ही कॉल करें जिस पर बुकिंग की पुष्टि हुई है। इसके बाद आईवीआर के निर्देशों का पालन करें।
 
अभी आईवीआर की ओर से आपको सुनने को मिलेगा, आपको वाउचर का विस्तृत ब्योरा एसएमएस के ज़रिए भेज दिया जाएगा। इसके बाद एक एसएमएस आएगा जिसमें डिलिवरी तारीख का ज़िक्र नहीं होगा। इसमें कोई स्टोर का ज़िक्र नहीं होगा। संभव है कि रिलीज तारीख पास आने पर आपको और जानकारी दी जाए।
 
जियोफोन की बुकिंग स्टेटस ऑनलाइन जांचने के लिए मायजियो ऐप खोलें। इसके बाद मैनेज बुकिंग विकल्प पर टैप करें। इसके बाद अपना रिजस्टर्ड फोन नंबर दें। इसके बाद ओटीपी डालें। अब आपको माय वाउचर पेज नज़र आएगा। अभी स्टेटस फील्ड खाली है। लेकिन जैसे ही फोन की डिलिवरी शुरू होगी। संभव है कि इस पेज पर डिलिवरी की तारीख और स्टोर का ज़िक्र हो।

आप चाहें तो जियोफोन बुकिंग को मायजियो एप इस्तेमाल करके ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए मैनेज बुकिंग सेक्शन में जाना होगा। संभवतया कंपनी उपलब्धता के आधार पर ग्राहकों को फोन उपलब्ध करवाएगी और यह जानकारी वेबसाइट की जानकारी पर आधारित है।
Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

अगला लेख