dharma sangrah
✕

Jio का नया धमाका, अब उंगलियों पर रहेंगी दुनियाभर की सारी खबरें

Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (19:39 IST)
दूरसंचार क्षेत्र में नई क्रांति का संचार करने वाली रिलायंस जियो ने अब एक नया पन्ना खोलते हुए ‘जियो न्यूज’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है।
 
जियो न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन के साथ ही वेब आधारित सेवाओं पर भी होगी। यह ऐप गुगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। यह प्लेटफॉर्म 12 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।
 
कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में आम चुनाव के साथ कुछ राज्यों की विधानसभा के चुनाव भी हो रही है। इसके अलावा विभिन्न बड़े आयोजनों के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चल रहा है और आगे 2019 का विश्व कप शुरू होगा। जियो न्यूज पर यूजर्स बड़ी आसानी से इन सबकी नवीनतम जानकारी हासिल कर सकेंगे।
 
रिलायंस जियो ने कहा है कि ‘जियो न्यूज’ वन स्टॉप सॉल्यूशन है जिसके माध्यम से ब्रेकिंग न्यूज, लाइव टीवी, वीडियो, मैगजीन, समाचार पत्र और इससे भी अधिक की जानकारी उपभोक्ता को मिलेगी।
 
जियो न्यूज पर हर पल ब्रेकिंग न्यूज, देश के अग्रणी और लोकप्रिय 150 से अधिक समाचार चैनलों का लाइव प्रसारण, 800 से अधिक पत्रिकाओं और 250 से अधिक समाचार-पत्रों की जानकारी के अलावा देश और विदेश के लोकप्रिय ब्लॉग और न्यूज वेबसाइट भी उपभोक्ता की एक उंगली पर रहेंगे। उपभोक्ता अपनी रुचि के क्षेत्रों का भी निजी रूप से होमपेज का चयन कर सकता है।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख