Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जियो ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर

गुरुवार, 16 मार्च 2017 (14:43 IST)
नई दिल्ली। जियो उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर है। दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) ने आज रिलायंस जियो की शुरुआती मुफ्त पेशकश (फ्री ऑफर) पर रोक नहीं लगाई, लेकिन उसने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से रिलायंस को मुफ्त पेशकश जारी रखने की अनुमति से संबंधित मुद्दे का ‘पुन: परीक्षण’करने को कहा है।
न्यायाधिकरण ने अपने आदेश में ट्राई से कहा कि वह ‘इस जांच को पूरा करके’ दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करे। पिछले हफ्ते न्यायाधिकरण ने जियो की मुफ्त पेशकश पर रोक लगाने की एक अंतरिम याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले इस संबंध में उसने सभी संबंधित पक्षों की दलील सुनी थी जिसमें ट्राई, मौजूदा दूरसंचार सेवाप्रदाता भारती एयरटेल एवं आइडिया और नयी कंपनी जियो शामिल है।
 
एयरटेल ने अपनी अंतरिम याचिका में जियो को मुफ्त सेवाएं जारी रखने की ट्राई की अनुमति पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके अलावा उसने ट्राई से उसके निर्णय से संबंधित सभी दस्तावेजों को पेश करने के लिए न्यायाधिकरण से दिशा निर्देश जारी करने की भी अपील की थी।
 
इसके अलावा इस अपील में जियो को उसके ग्राहकों को शून्य टैरिफ प्लान और प्रमोशनल प्लान उपलब्ध कराने पर रोक लगाने की भी मांग की गई थी। उल्लेखनीय है कि जियो ने अपना परिचालन पिछले साल 5 सितंबर को शुरू किया था और दिसंबर तक सभी सेवाएं मुफ्त देने की घोषणा की थी। बाद में उसने इस ऑफर को 31 मार्च 2017 तक बढ़ाने की घोषणा की थी। (भाषा) 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शुरू, ताबूत देख रो पड़े गालीबाफ और अराघची

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

जर्मनी में बड़े टैक्स, श्रम और पेंशन सुधारों को मिली मंजूरी

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

अगला लेख