dharma sangrah

अवैध क्रेशर पर हंगामा, खान राज्यमंत्री नहीं दे पाए जवाब

Updated: गुरुवार, 16 मार्च 2017 (14:27 IST)
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में वैर विधानसभा क्षेत्र में अवैध क्रेशर के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर खान राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह के जवाब से असंतुष्ट वैर से विधायक भजनलाल जाटव ने अध्यक्ष से सही जवाब दिलवाने का अनुरोध किया। इस मुद्दे पर विधानसभा में कुछ देर तक शोर-शराबा होता रहा।
 
खान राज्यमंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह ने जाटव के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि वैर में 5 क्रेशर पट्टे जारी किए गए हैं। प्रश्नकर्ता ने इससे असंतुष्ट होते हुए कहा कि मंत्री गलत जवाब दे रहे हैं।

जाटव ने कहा कि वैर में 150 से अधिक क्रेशर अवैध रूप से अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे हैं। अवैध क्रेशर से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, लोग बीमारियों से मर रहे हैं।
 
खान राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2,154 क्रेशर के पट्टे दिए गए हैं इनमें से 34 क्रेशर पट्टे वैर में जारी किए गए हैं। जाटव अध्यक्ष से सरकार से मूल प्रश्न का सही जवाब दिलवाने की मांग करते रहे। प्रश्नकाल समाप्त होने के साथ ही यह मुद्दा भी समाप्त हो गया। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

Top News 31 August : नेपाल में बाढ़ से बहा पुल, राहुल गांधी के खिलाफ FIR; दिल्ली में 3565 H1N1 केस

अगला लेख