dharma sangrah
✕

इंस्टाग्राम पर भी कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (21:17 IST)
फेसबुक ने अपनी सालाना f8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कई नए फीचर्स की घोषणा की। इनमें कुछ इंस्टाग्राम को लेकर भी थीं। कॉन्फ्रेंस में फेसबुक की मालिकाना हक वाली कंपनी इंस्टाग्राम के लिए नए फीचर्स का ऐलान किया गया। इंस्टाग्राम में व्हाट्सएप की तरह यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग को फीचर को पेश किया गया।


साथ ही एक्सप्लोर पेज को रिडिजाइन करने की घोषणा हुई। एक्सप्लोर पेज अब टॉप पर एक बटन दिखाएगा, जिससे यूजर्स उस विशेष सब्जेक्ट के बारे में अधिक पोस्ट देख सकते हैं।

यूजर्स को एक स्वाइप करने का ऑप्शन मिलेगा जिसके जरिए वह जानवरों, फोटोग्राफी और आर्किटेक्चर जैसे सब्जेक्ट के पोस्ट देख सकेंगे। इस नए अपडेट का मतलब है कि आप अपने इंटरस्ट से संबंधित अधिक कंटेंट को ब्राउज कर पाएंगे।

इंस्टाग्राम का एक्सप्लोर पेज एक ट्रेडिशनल पेज है जहां पर इंस्टाग्राम वह पोस्ट दिखाता है जो आपको अच्छे लग सकते हैं।  इंस्टाग्राम पर आने वाले वीडियो चैट ऑप्शन की तो यह फिलहाल टेस्टिंग फेस में है और जल्द ही इसे ग्लोबली पेश किया जाएगा। वीडियो चैट स्टार्ट करने के लिए कैमरा आइकॉन के टॉप में मौजूद डायरेक्ट मैसेज में ही कॉल का ऑप्शन दिया जाएगा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख