Hanuman Chalisa

Instagram लेकर आया ढेर सारे मजेदार Features, जानिए क्या है Photo Remix, PIP और Dual Camera Mode

Updated: शनिवार, 23 जुलाई 2022 (16:17 IST)
इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कई सारे  फीचर्स का ऐलान किया है। ये कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जिनकी मांग पिछले कई महीनों से की जा रही थी। इन फीचर्स को लॉन्च करने के पीछे इंस्टाग्राम के मोटिव है कि हर व्यक्ति अपने आइडियाज और क्रिएटिविटी को लोगों के साथ शेयर कर पाए।
 
अब इंस्टाग्राम के रील सेक्शन में फोटोज का भी 'Remix' बनाया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी रील के लिए कई नए टेम्पलेट्स की लॉन्चिंग करेगी। साथ ही साथ 15 मिनट तक के वीडियो को भी रील सेक्शन पर पोस्ट किया जा सकेगा। 
 
इंस्टाग्राम हेड ऐडम मोसेरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम कई ऐसे फीचर्स ला रहे हैं, जिससे यूजर्स को कोलबोरेट करने में आसानी हो और वे इसे अलग-अलग ढंग से लोगों के साथ साझा भी कर पाएं। उन्होंने रील्स में वीडियो जोड़ने, रील्स के लिए नए टेम्पलेट लाने, रीमिक्स सेक्शन को इम्प्रूव करने और ड्यूल कैमरा मोड लाने की जानकारी भी दी। 
 
जल्द ही इंस्टाग्राम यूजर्स कई लेआउट्स की मदद से फोटोज के रीमिक्स बना पाएंगे। उदाहरण के तौर पर पब्लिक अकाउंट यूजर अपने पीछे ग्रीन क्रोमा स्क्रीन, हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल स्प्लिट स्क्रीन सेलेक्ट कर सकता है। एक और खास फीचर है, जिसकी मदद से यूजर पिक्चर इन पिक्चर इनसेट लेआउट (PIP) सेलेक्ट करके किसी वीडियो पर अपनी कमेंटरी भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। 
 
वर्तमान में रीमिक्स वीडियो ओरिजिनल वीडियो के साथ-साथ चलती है। लेकिन, अब इसे ओरिजिनल वीडियो के अंत में भी ऐड किया जा सकता है। इसके अलावा रील एडिटिंग फीचर को भी और आसान बनाया जाएगा। रील टैब के कैमरा आइकॉन पर क्लिक करके आप टेम्पलेट सेक्शन को सेलेक्ट कर पाएंगे। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक मजेदार ड्यूल कैमरा सेटअप भी आएगा। कहा जा रहा है कि आप अपने स्मार्टफोन के बैक कैमरा से वीडियो शूट कर पाएंगे और फ्रंट कैमरा से उस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। 
 
खबरों की मानें तो इन फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है। आने वाले कुछ हफ्तों में इन्हे दुनियाभर के यूजर्स के लिए लाइव किया जा सकता है। 
 
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख