suvichar

इस साल 1 लाख नौकरियां देगा भारतीय आईटी उद्योग

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (23:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आईटी उद्योग इस साल 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 167 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है, साथ ही इस साल यह उद्योग 1 लाख नौकरियां देगा। विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह बात कही।
 
 
प्रसाद ने ट्वीट किया कि नैस्कॉम की अध्यक्ष देवजानी घोष ने शुक्रवार को मुझसे मुलाकात की। हमारे बीच आईटी उद्योग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई तथा 2018 में भारतीय आईटी उद्योग 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 167 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। इस साल उद्योग में कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 39.7 लाख पर पहुंच जाएगी, जो 2017 की तुलना में 1,05,000 अधिक होगी। 
 
सॉफ्टवेयर सेवा उद्योग के संगठन नैस्कॉम के अनुसार 2018-19 में इस क्षेत्र का निर्यात 137 अरब डॉलर रहेगा, जो 2017-18 में 126 अरब डॉलर था। शुक्रवार को ही एक अन्य कार्यक्रम में देबजानी घोष व ब्रिटेन के मंत्री मैट हेनकुक ने भारत-ब्रिटेन टेक रॉकेटशिप अवॉर्ड के चौथे संस्करण की शुरुआत की। (भाषा)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

तारापीठ मंदिर में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग से 7 श्रद्धालुओं की मौत

स्पेन के सेउता पहुंचना चाहते थे प्रवासी, मोरक्को ने रोका

सावन सोमवार पर अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, करंट की अफवाह से मची भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

अगला लेख