sundarkand
✕

आइडिया-वोडाफोन के विलय को मंजूरी

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (14:30 IST)
नई दिल्ली। सेबी और शेयर बाजारों ने आइडिया सेल्यूलर और वोडाफोन इंडिया के बीच 23 अरब डॉलर के विलय सौदे को सशर्त मंजूरी दे दी है। यह सौदा नियामक द्वारा जारी जांच तथा सार्वजनिक शेयरों तथा नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी पर निर्भर है। इस सौदे की घोषणा मार्च में की गई थी और हाल ही में प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इसकी मंजूरी दी।
 
वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज, वोडाफोन इंडिया तथा आइडिया सेल्यूलर तथा उनके संबंधित शेयरधारकों एवं कर्जदाताओं के बीच विलय को लेकर तैयार मसौदे और व्यवस्था पर अपने अनापत्ति प्रमाणपत्रों में बीएसई और एनएसई ने कहा कि कंपनियों को नियामक द्वारा निर्धारित सभी शर्तों को एनसीएलटी से मंजूरी लेते समय उसके समक्ष रखने की जरूरत होगी।
 
सेबी के नियमन के अनुसार गैर-अनापत्ति प्रमाणपत्र से कंपनियां एनसीएलटी के समक्ष मसौदा योजना जमा कर सकती है। मसौदा योजना पर अपनी विस्तृत टिप्पणी में सेबी ने कहा कि उसे शिकायत मिली है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आइडिया सेल्यूलर के एक प्रवर्तक ने विलय योजना के मसौदे की घोषणा से पहले कंपनी के 0.23 प्रतिशत शेयरों की खरीद की। इस प्रकार की खरीद प्रतिभूति कानून का उल्लंघन है।
 
नियामक के अनुसार इस आरोप की सेबी जांच कर रहा है। सेबी को अधिग्रहण नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर भी शिकायत मिली है। आइडिया ने स्वैच्छिक रूप से हलफनाम देकर कहा है कि वह जारी जांच के संदर्भ में सेबी के निर्देशों का अनुपालन करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि मार्च में वोडाफोन इंडिया तथा आइडिया सेल्यूलर ने दोनों कंपनियों के विलय की घोषणा की। इस विलय से देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी अस्तित्व में आएगी जिसका मूल्य 23 अरब डालर से अधिक होगा तथा बाजार हिस्सेदारी 35 प्रतिशत होगी। (भाषा)
Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख