Hanuman Chalisa

खुशखबर! अब स्मार्टफोन ऐप लगाएगा बीमारी का पता

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (14:29 IST)
नई दिल्ली। गुड़गांव की एक स्टार्ट अप कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप बनाया है जो ‘स्मार्ट रिपोर्ट’ मुहैया कराएगा। यह ऐप उपयोगकर्ता में बीमारियों के खतरे का अनुमान लगा सकता है और उनके लक्षणों और जीवनशैली की सूचनाओं के आधार पर छिपी हुई विकृतियों के बारे में बता सकता है।
 
हेल्दियन्स नाम का यह ऐप उपयोगकर्ता को उनके शरीर की मूल सूचनाओं जैसे रक्त चाप, वजन और शर्करा के स्तर का पता लगा सकता है। साथ ही यह भविष्य के लिए अपने सभी जांच परिणामों को संग्रहित भी कर सकता है।
 
इसके बाद यह ऐप असामान्य मापदंडों का पता लगाने के लिए डाटा का विश्लेषण करता है और जरूरी कदम उठाने की सलाह देता है। इसमें उपयुक्त मेडिकल स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना और जरूरी होने पर अतिरिक्त जांच आदि की जानकारी देना शामिल है।
 
हेल्दियन्स के सीईओ और संस्थापक दीपक साहनी के मुताबिक 'पैथोलॉजी जांच में एक मेडिकल रिपोर्ट को समझना और फिर किसी के स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को समझना हमेशा से एक चुनौती रहा है। ऐप में इस परेशानी पर ध्यान दिया गया और अब लोग एक बटन के क्लिक से अपने स्वास्थ्य का पूरा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
 
इस स्मार्टफोन के फीचर अप्रत्यक्ष बीमारियों का पता लगाने में मदद करते हैं और भविष्य में होने वाली किसी बीमारी के खतरे के बारे में बताते हैं। साथ ही यह ऐप उपयोगकर्ता की जांच, लक्षणों और जीवनशैली संबंधी सूचना के आधार पर जीवनशैली और खानपान में बदलाव की सलाह देता है।
 
उन्होंने बताया कि उन्होंने उपयोगकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह केवल सिस्टम जनित सलाह है। रोग की सटीक पहचान के लिए उपयोगकर्ता को निश्चित स्पेशलिस्ट के पास जाने की सलाह दी जाती है। (भाषा) 
Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख