suvichar

Hyundai बनी नंबर वन, जीता ग्राहकों का विश्वास, टाटा मोटर्स को दूसरा स्थान

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (16:36 IST)
नई दिल्ली। भारतीय यात्री वाहन बाजार में बिक्री बाद सेवा (सर्विस) के मामले में ग्राहक संतुष्टि (कस्टमर सेटिस्फैक्शन) में Hyundai मोटर इंडिया सबसे आगे रही है। टाटा मोटर्स दूसरे और महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर रही। वैश्विक बाजार अनुसंधान फर्म जेडी पावर के सालाना सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है।


जेडी पावर के भारतीय ग्राहक सेवा सूचकांक 2018 नामक अध्ययन में कहा गया है कि Hyundai 912 अंक के साथ ग्राहक सेवा संतुष्टि में अव्वल रही। दक्षिण कोरियाई की यह कंपनी पिछले साल भी पहले पायदान पर रही थी।

टाटा मोटर्स 874 अंक के साथ दूसरे स्थान और महिंद्रा एंड महिन्द्रा 865 अंक के साथ तीसरे पायदान पर रही। इसके बाद फोर्ड (829 अंक) चौथे, टोयोटा (827 अंक) पांचवें स्थान पर रही है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को इस सूचकांक में 804 अंक के साथ ग्राहक सेवा संतुष्टि के मामले में 8वां स्थान मिला है।


जेडी पावर यह अध्ययन 22 साल से कर रही है। इसमें नया वाहन खरीदने के बाद उसके मालिकों से बिक्री बाद सेवा की गुणवत्‍ता को लेकर उनकी राय जानी जाती है। इसमें बिक्री बाद सेवा के मामले में पांच कारकों को देखा जाता है। सेवा की गुणवत्ता, वाहन के गति पकड़ने की रफ्तार, सेवा सलाहकार, सेवा सुविधा और उसकी शुरुआत के मानकों पर अंक तय किए जाते हैं।

यह अध्ययन नया वाहन खरीदने वाले 9,045 वाहन मालिकों से ली गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया। इन लोगों ने मार्च 2015 से अगस्त 2017 के दौरान ये नए वाहन खरीदे। अध्ययन में कहा गया है कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत में वाहन उद्योग में युवा ग्राहकों की भागीदारी बढ़ रही है। सर्विस के लिए डीलरों के पास जाने वाले ग्राहकों में 28 प्रतिशत ग्राहक 30 साल या उससे भी कम उम्र के हैं।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

भोपाल में लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 11 बजे बाद ओपीडी बंद, दोषियों को सस्पेंड करने पर अड़े

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

मालदा में गंगा का रौद्र रूप, 150 साल पुराना शिव मंदिर नदी में समाया; 62 गांव पानी में डूबे

अगला लेख