Hanuman Chalisa
✕

लैपटॉप को ओवर हीटिंग से कैसे बचाएं, ये जानकारी आपके काम की है

Updated: बुधवार, 8 जून 2022 (16:50 IST)
इस आधुनिकता के युग में कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग आम बात हो गई है। इन्ही के साथ इनकी ओवरहीटिंग की समस्या से भी जुझना पड़ता है। लैपटॉप के ओवरहीटिंग होने के कई कारण होते है। आइए जानते हैं लैपटॉप को ओवरहीटिंग से बचाने के उपाय -
 
1 आप जब लैपटॉप का उपयोग कर रहे हैं तो जिन सॉफ्टवेयर का उपयोग ना हो रहा हो , उन्हें बंद कर देना चाहिए। कई ऐसे लैपटॉप होते हैं जिनकी RAM कम होती है और GRAPHIC CARD भी अच्छा नहीं होता, ज्यादा वर्कलोड के कारण उनकी कार्यक्षमता पर अधिक दबाव पड़ता है और वह ओवरहीट हो आते हैं। ऐसे में लैपटॉप पर एक समय पर बहुत सारा बोझ ना डालें।
 
2 लैपटॉप को पूरे समय चार्जिंग पर ना लगाएं। पूरे समय चार्जिंग पर लगाने से बैटरी गरम हो जाती है और प्रोसेसिंग पर प्रभाव पड़ता है। जब आवश्यकता न हो और लैपटॉप फुल चार्ज्ड हो तो चार्जिंग ना करें।
 
3 अगर आपका लैपटॉप ओवरहीट होता है तो आप कूलिंग पैड का प्रयोग कर सकते हैं। इस पैड में फैन होते हैं और इसे लैपटॉप के नीचे रखने से जो हवा लैपटॉप का फैन नीचे से खींचता है उसे यह अनुकूल हवा मिलती रहेगी और लैपटॉप ओवरहीटिंग से बच सकता है।
 
4 जब लैपटॉप का उपयोग करते हैं तो उसे किसी कठोर या सपाट स्थान पर रखना चाहिए। चादर, तौलिया, तकिया या किसी नरम और कपडे की वस्तु पर रख कर उपयोग ना करें। इससे लैपटॉप को हवा नहीं मिल पाएगी जिससे कूलिंग सिस्टम खराब होता है और परिणाम ओवरहीटिंग के रूप में सामने आते हैं।
 
5 लैपटॉप की सर्विसिंग करवाते रहें। लैपटॉप में धूल और गन्दगी उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। जिससे ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ जाती है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख